जिले के बारे में

बरेली उत्तरी भारत में उत्तर प्रदेश राज्य का जिला है | यह एक मंडल मुख्यालय भी है । यह जनपद प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 252 कि.मी. उत्तर में तथा देश की राजधानी नई दिल्ली से 250 कि.मी. पूर्व में स्थित है | प्रदेश का आठवां  महानगर, और भारत का 50 वां सबसे बड़ा शहर है। रामगंगा नदी के तट पर बसा यह शहर रोहिलखंड के ऐतिहासिक क्षेत्र की राजधानी था। बरेली को नाथ नगरी (शहर के चार ओर प्राचीन शिव मंदिर – धोपेश्वर नाथ, मढ़ी नाथ, अलख नाथ तथा त्रिवटी नाथ), बरेली शरीफ (आला हजरत की दरगाह, शाह शराफत मियां की मज़ार, खानकाह ए नियाजिया आदि मुस्लिम धार्मिक स्थान), ज़री नगर भी कहलाता है | यह कृषि उत्पादों का व्यापारिक केंद्र है और यहाँ कई उद्योग, चीनी प्रसंस्करण, कपास ओटने और गांठ बनाने आदि भी हैं। लकड़ी का फ़र्नीचर बनाने के लिए यह नगर काफ़ी प्रसिद्ध है। इसके निकट दियासलाई, लकड़ी से तारपीन का तेल निकालने के कारख़ाने हैं। यहाँ पर सूती कपड़े की मिलें तथा गन्धा बिरोजा तैयार करने के कारख़ाने भी है। बरेली नगर रेलवे तथा सड़क मार्ग द्वारा देश के महत्त्वपूर्ण भागों से सम्बद्ध है।

विषयवस्तु का स्वामित्व जिला प्रशासन बरेली के आधीन है

© विषयवस्तु का स्वामित्व जिला प्रशासन बरेली के आधीन है , Developed and hosted by National Informatics Centre,Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India

अंतिम बदलाव: 28.06.2018