बंद करे

पर्यटक स्थल

फ़िल्टर:

बरेली कुमायूं पहाड़ो का सिंह द्वार है | यह देश व प्रदेश की राजधानियों से बराबर दूरी पर स्थित है | विश्वविध्यालय का पांचाल संग्रहालय तथा भारतीय सेना का संग्रहालय बरेली की दुर्लभ कलाकृतियों व सामग्री का केंद्र है |
इस जनपद के प्रमुख मंदिरों में – हरी मंदिर, श्री दाऊ जी का मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा पशुपति नाथ आदि है |
दरगाह आला हजरत, शाह शराफत मियाँ दरगाह, बीवी जी की मस्जिद तथा जामा मस्जिद आदि प्रमुख मुस्लिम तीर्थ स्थान है |
बड़ा गुरुद्वारा तथा गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब प्रमुख सिख तीर्थ स्थान है |
कई प्रकार के बाग़ तथा शोपिंग माल भी यहाँ अवस्थित है | यह जनपद अपनी हरित कैन्टोमेंट, कई रिसर्च इंस्टिट्यूट, आई वी आर आई तथा रोहेलखंड विश्वविद्यालय आदि भी है |