आला हजरत दरगाह

अहमद राजा खान, अहमद राजा खान बरेलवी, अहमद रिदा खान अथवा आला हजरत (14 जून 1856 से 28 अक्टूबर 1921) एक महान इस्लामिक विद्वान्, न्यायविद, सिद्ध व्यक्ति तथा महान समाज सुधारक थे | उन्होंने कानून, धर्म, दर्शन तथा विज्ञान विषयों पर अनेक पुस्तकों की रचना की | उनकी दरगाह बरेली में अवस्थित है |

कैसे पहुंचें:

वायु मार्ग

बरेली से सबसे नजदीक हवाई अड्डा पंतनगर है | यह बरेली से मात्र 40 किमी. दूर है | बरेली में सिविल हवाई अड्डा निर्माणाधीन है |

ट्रेन द्वारा

बरेली देश के मुख्य शहरो से उत्तर-रेलवे तथा उत्तर-पूर्व रेलवे नेटवर्क से जुड़ा है | दरगाह बरेली के प्रमुख उत्तर रेलवे स्टेशन से 4 किमी दूर है | यहाँ पहुचने के लिए टैक्सी तथा ऑटो इत्यादि की सुविधाए है |

सड़क के द्वारा

बरेली राष्ट्रीय मार्ग 24 पर स्थित होने के साथ साथ मुख्य शहरो जैसे आगरा, लखनऊ, दिल्ली, नैनीताल आदि से सीधे संपर्क से जुड़ा है | दरगाह सॅटॅलाइट बस स्टैंड से 10 किमी दूर है | यहाँ पहुचने के लिए टैक्सी तथा ऑटो इत्यादि की सुविधा है |

विषयवस्तु का स्वामित्व जिला प्रशासन बरेली के आधीन है

© विषयवस्तु का स्वामित्व जिला प्रशासन बरेली के आधीन है , Developed and hosted by National Informatics Centre,Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India

अंतिम बदलाव: 26.06.2018